LIVE UPDATE
Trending

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गाँधी ने अचानक बीच में छोड़ी न्याय यात्रा, पहुंचे दिल्ली….सामने आई ये वजह

Bharat Jodo Nyay Yatra:कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से दो दिन का ब्रेक लेकर गुरुवार (25 जनवरी) को दिल्ली पहुंचे हैं. यात्रा शुक्रवार (26 जनवरी) और शुक्रवार (27 जनवरी) के दो दिन के विराम के बाद फिर से पश्चिम बंगाल में शुरू होगी. यात्रा दो दिन के लिए इस कारण रोकी गई, क्योंकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय 26-27 जनवरी को दो दिन के विराम के बाद बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर और दार्जिलिंग जिलों से गुजरेगी. फिर 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी. इसके बाद यात्रा 31 जनवरी को मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में फिर से एंट्री करेगी और मुर्शिदाबाद से होकर गुजरेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कितनी लोकसभा सीटों से गुजरेगी?
राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने गुरुवार (25 जनवरी) की सुबह ही बंगाल में प्रवेश किया था. यात्रा बंगाल में दार्जिलिंग, रायगंज, उत्तर और दक्षिण मालदा सहित मुर्शिदाबाद में दो संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. मालदा और मुर्शिदाबाद कांग्रेस के गढ़ माने जाते हैं. ऐसे में इसे लोकसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐसे समय पर बंगाल में हो रही है जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (24 जनवरी) को ही कहा था कि हम राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे. टीएमसी ने यात्रा को लेकर भी कहा है कि इसकी हमें जानकारी नहीं है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि भारत जोड़ो न्या यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर में शुरू हुई थी और 20 मार्च को यह मुंबई में खत्म होगी.  यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली है.

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles