LIVE UPDATE
Trending

बलौदा बाजार हिंसा के खिलाफ CG कांग्रेस का हल्लाबोल, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन, इधर मंत्री केदार कश्यप बोले – घटना में विपक्षी दल का हाथ

बलौदाबाजार में हुई घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में प्रदर्शन कर रही है, हिंसा और आगजनी के खिलाफ कांग्रेस के बड़े लीडर्स, विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं, वही इस पर वन मंत्री केदार कश्यप ने इस घटना में विपक्षी दल का हाथ बताते हुए कहा कि बलौदाबाजार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है.अभी मामले की जांच चल रही है. जांच में जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी.

बता दें कि इससे पहले हिंसा की जांच को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जांच समिति का भी गठन किया है , मंत्री कश्यप ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि , कानून से कोई नहीं बच सकता. दोबारा ऐसी घटना ना हो, इस पर सरकार का प्रयास है. कांग्रेस पूरी प्रकरण को लेकर आज प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है. ये वही लोग हैं, जो वहां पर पीछे से उनको सपोर्ट किए. भड़काने का काम किए. अब पूरे मामले को लेकर राजनीति कर रहे. सीएम और गृहमंत्री का स्पष्ट तौर पर कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
पेट्रोल-डीजल एक्साइज कटौती पर सियासत तेज; Chhattisgarh में बघेल-चौधरी का X-वार, आपकी इन्हीं हरकतों के कारण…भूपेश को बोल गए ओपी चौधरी
पेट्रोल-डीजल एक्साइज कटौती पर सियासत तेज; Chhattisgarh में बघेल-चौधरी का X-वार, आपकी इन्हीं हरकतों के कारण…भूपेश को बोल गए ओपी चौधरी
March 28, 2026
रायपुर। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का भाजपा पर आरोप: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर आरोप लगते हुए कहा कि बलौदाबाजार में जो घटना हुई है उसमें टेंट लगाने वाले से लेकर खाना बनाने वाले तक या फिर जिन लोगों ने खाने का प्रबंध किया था. वह सभी लोग भाजपा के थे. बलौदाबाजार में जो घटना हुई है वह पूरे तौर पर भाजपा की तरफ से सुनियोजित साजिश है

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी: राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत
मुख्यमंत्री ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी: राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत
March 28, 2026
रायपुर, 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में राजस्व विभाग को प्राप्त 4...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles