LIVE UPDATE
Trending

बलौदाबाजार हिंसा…कांग्रेस का प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन : भूपेश बोले – जो पकड़े गए वो बीजेपी के लोग….कांग्रेस नेताओं पर भाजपा सरकार लगा रही झूठे आरोप

बलौदाबाजार हिंसा मामले में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदेशभर में हल्लाबोल है, कांग्रेस आज प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बलौदाबाजार में पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की है। रायपुर जा रहे नेताओं को रोका जा रहा है। वहीं, जिला कांग्रेस कार्यालय में भी भारी बल तैनात किया गया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को भी बलौदाबाजार के रास्ते पर पुलिस ने रोक लिया है।

रायपुर में धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पुलिस ने जिन तीन मजदूरों को पकड़ा है वे बीजेपी से जुड़े ठेकेदार के लोग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से पुलिस घर-घर में घुसकर लोगों को मार रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
May 12, 2026
बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर में धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पुलिस ने जिन तीन मजदूरों को पकड़ा है वे बीजेपी से जुड़े ठेकेदार के लोग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से पुलिस घर-घर में घुसकर लोगों को मार रही है। बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर भाजपा सरकार झूठे आरोप लगा रही है।

कांग्रेस के किसी नेता ने कोई भाषण नहीं दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बलौदाबाजार घटना में कलेक्टर और एसपी शामिल रहे। भाजपा की सरकार निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही है। भूपेश ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि जो सही में दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि दंगा फैलाने की कोशिश सरकार ने की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अवैधानिक, गैर कानूनी या लोक शांति भंग करने वालों की जानकारी कंट्रोल रूम में देने की अपील की है। अपील में कहा गया है कि ग्राम पंचायत, नगर पंचायत या नगर पालिका क्षेत्र में कोई भी समूह या संगठन अवैधानिक, गैरकानूनी या शांति को भंग करने की दृष्टि से कोई रणनीति बना रहा हो या बैठक कर रहा हो तो उसकी जानकारी तत्काल जिला कंट्रोल रूम नंबर 94791-90629 में देवें। ताकि उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आया है। पार्टी की रणनीतिक निर्णय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles