LIVE UPDATE
Trending

CG-ब्रेकिंग : दो पुलिसकर्मी सस्पेंड…स्ट्रांग रूम बना जुए का अड्डा, चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी लगाने लगे दांव, SP ने दो को किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का जुआ खेलते वीडियो सामने आया है। वीडियो में कोनी में मतदान दल रवाना करने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी और कर्मचारी जुआ खेलते नजर आ रहे हैं. इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया.  वायरल VIDEO के आधार पर एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी थी। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में शामिल मतदान अधिकारी, कर्मचारी और ड्राइवर भी इस दौरान जुआ खेलते हुए नजर आये। चुनाव ड्यूटी में तैनात वर्दीधारियों ने स्ट्रांग रूम के बाहर ही जुए का फड लगा लिया था। फड में हजारों रुपये के हार जीत के दांव लगाते पुलिसकर्मी नजर आ रहे थे। जुआ खेलने का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, पुलिसकर्मियों के जुआ खेलते वीडियो वायरल होने पर एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल को निलंबित कर दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
May 13, 2026
बिलासपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी Chhattisgarh Public Service Commission ने सूबेदार और सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि कोनी स्थिति स्ट्रांग रूम में कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे, लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे थे. इस दौरान टाइम पास के लिए पुलिसकर्मी जुए के दांव लगाने लगे और महफिल जमा लिया. अफसरों की नजर भी जुआरी पुलिसकर्मियों पर नहीं पड़ी, पर मोबाइल कैमरे में जुआ खेलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कैद हो गए. इसकी वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
May 13, 2026
रायगढ़, 13 मई 2026। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles