LIVE UPDATE

बड़ी खबर : CBI की बड़ी कार्रवाई, 19 राज्यों में 110 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है, छापेमारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की टीम ने आज 19 राज्यों में 110 जगहों पर छापेमारी की है, ये छापेमारी भ्रष्टाचार, हथियारों की तस्करी समेत 30 अलग-अलग मामलों में की जा रही है |

केंद्र सरकार ने सीबीआई को स्पष्ट निर्देश दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखा जाएगा. साथ ही किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जाएगा | यही कारण है कि 2006-07 से बाद सीबीआई ने आज फिर भ्रष्टाचार को लेकर इतने बड़े पैमाने पर छापेमारी की है, छापेमारी में अभी तक जो दस्तावेज मिले हैं उनके आधार पर करीब 20 मामले दर्ज किए गए हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
प्रधान आरक्षक सस्पेंड; रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SP की बड़ी कार्रवाई ल, प्रधान आरक्षक को किया निलंबित
प्रधान आरक्षक सस्पेंड; रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SP की बड़ी कार्रवाई ल, प्रधान आरक्षक को किया निलंबित
May 26, 2026
बिलासपुर, 26 मई 2026। सरकंडा थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक का रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी में भ्रष्टाचार, आपराधिक कृत्य और हथियारों की तस्करी से जुड़े 30 अलग अलग नए मामले दर्ज किए गए हैं, 2 जुलाई को एक ऐसी ही कार्रवाई की गई थी जिसमें 12 राज्यों के 50 शहरों में 50 अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी गई थी. ये कार्रवाई 16 नए बैंक फ्रॉड केस से जुड़े थे. सीबीआई के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, थाणे, वालसाड, पुणे, पलनी, गया, गुरुग्राम, चंडीगढ़, भोपाल, सूरत, कोलार और अन्य जगहों पर छापेमारी की गई |

30 नई एफआईआर कई कंपनियां, फर्म्स, प्रमोटर्स, डायरेक्टर, बैंक अधिकारियों और कुछ निजी लोगों के खिलाफ दर्ज की गईं. इंडिया टुडे को जानकारी मिली है कि कुछ छापेमारी मुंबई, दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में की गई, मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद सीबीआई की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बढ़ गई है |

ये खबर भी पढ़ें…
विधायक और कांग्रेस नेता में जमकर बहसबाजी; सुशासन तिहार के मंच पर गरमाई सियासत, विधायक धर्मलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला में तीखी बहस
विधायक और कांग्रेस नेता में जमकर बहसबाजी; सुशासन तिहार के मंच पर गरमाई सियासत, विधायक धर्मलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला में तीखी बहस
May 30, 2026
बिलासपुर, 30 मई 2026. बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम राजनीतिक बहस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *