LIVE UPDATE

BJP प्रदेशाध्यक्ष की बड़ी कार्रवाई, बीजापुर के बीजेपी जिपं अध्यक्ष 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानिए क्या है वजह

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के कार्यक्रमों में शामिल होना बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष को महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है | प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक के निर्देश पर बीजापुर के जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है | इस कार्रवाई के बाद बीजापुर में हड़कंप मचा हुआ है |

पिछले कई दिनों से बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी जोगी कांग्रेस के कुछ कार्यक्रमों में शामिल होते दिखाई दे रहे थे, जिसके शिकायत लगातार पार्टी को मिल रही थी, इसे लेकर जमुना सकनी को समझाइश भी दिया गया, लेकिन इसके बावजूद जोगी कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने का सिलसिला जारी रहा | इसे देखते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरम लाल कौशिक के निर्देश पर बीजापुर बीजेपी अध्यक्ष ने जमुना सकनी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया गया है | इस कार्रवाई के बाद बीजापुर भाजपा में हड़कंप मच हुआ है | जानकारी के अनुसार जमुना सकनी अजित जोगी से प्रभावित हैं, वो आगामी कुछ दिनों में जोगी कांग्रेस का दामन थम सकते हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles