LIVE UPDATE

Ayodhya News : राम मंदिर के पुजारियों के लिए लागू हुआ ड्रेस कोड, सफेद धोती व पीली चौबंदी में रामलला की पूजा करेंगे पुजारी

Ayodhya News. रामलला की पूजा-अर्चना करने वाले पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। राममंदिर के पुजारी अब सफेद धोती व पीली चौबंदी में नजर आएंगे। ट्रस्ट की ओर से जल्द ही सभी पुजारियों को ड्रेस उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही रामलला की पूजा-अर्चना करने वाले सभी 25 पुजारियों को राममंदिर ट्रस्ट की ओर से की-पैड फोन दिया गया है। पुजारी राममंदिर में अब केवल की-पैड वाले फोन का ही इस्तेमाल कर सकेंगे, एंड्राॅएड फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

शुक्रवार को राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने नए पुजारियों के साथ बैठक कर उन्हें राममंदिर की आचार संहिताओं से परिचित कराया। इसी क्रम में ड्रेस कोड भी लागू कर दिया गया है। ट्रस्ट की ओर से पुजारियों को तीन सेट गर्मी के लिए व तीन सेट ठंडी के लिए ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एंड्रायड फोन के इस्तेमाल पर रोक
राममंदिर में पुजारियों के लिए एंड्रॉएड फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है. ट्रस्ट ने पुजारियों को की-पैड वाले फोन दे दिये हैं. पुजारी राममंदिर में इसी फोन का इस्तेमाल बात करने के लिए करेंगे. जबकि उनके एंड्रायड फोन को मंदिर में बने लॉकर रूम में जमा करा दिया जाएगा

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
March 30, 2026
रायपुर, 30 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में उल्लेखनीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles