LIVE UPDATE

आउटसोर्सिंग के मुद्दे पर अजित जोगी ने सरकर को घेरा, कहा – राज्य में योग्य लोग होने के बाद भी आउटसोर्सिंग क्यों….मंत्री ने कहा – नीतिगत प्रावधान के तहत नहीं होगी अब आउटसोर्सिंग भर्ती…राज्य के लोगों को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आउटसोर्सिंग के मुद्दे को उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने भूपेश सरकार को घेरा | अजित जोगी ने मंत्री उमेश पटेल से सवाल पूछते हुए कहा कि प्रदेश में काबिल लोग है, फिर उन्हें नौकरी क्यों नहीं दिया जा रहा है | जबकि प्रदेश के लोगों को अधिक मौका मिलना चहिए, लेकिन विभाग के विज्ञापन देकर लगता है की इसमें दूसरे राज्यों के लोग भी भर्ती में शामिल किया जा रहा है |

अजित जोगी के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्सिंग रोकने के लिए राज्य सरकार ने नीतिगत निर्णय लिया है. जिसके तहत प्रदेश में भर्ती आउटसोर्सिंग के आधार पर नहीं होगी |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही मरवाही विधायक अजित जोगी ने मंत्री से सवाल पूछा प्रदेश के लोगों को इन भर्तियों में कितना लाभ मिलेगा, आपके विज्ञापन देखकर लगता है की दूसरे राज्यों के लोग भी इसमें शामिल हो सकते है | इस पर मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि प्रावधान के तहत हमारे प्रदेश के लोग ही भाग ले सकेंगे | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान का सिलेबस सिर्फ छत्तीसगढ़ी पर आधारित है, इसका फायदा राज्य के लोगों को मिलेगा |

मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश में बहुत से पद खाली पड़े है , इसलिए अन्य राज्यों के लोगों को लोगों को परीक्षा में शामिल किया जाता है | इस पर अजित जोगी ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है यहां भी बहुत से काबिल लोग है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अजित जोगी ने मंत्री से सवाल पूछा कि अन्य राज्यों में स्थानीय लोगों को 70 फीसदी लाभ मिलता है, क्या प्रदेश में इस तरह से कोई प्रावधान बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को मौका मिल सके, इस पर मंत्री उमेश पटेल ने कहा कहा कि राज्य सरकार आउटसोर्सिंग भर्ती निति नियम का प्रावधान किया गया है, जिसमें हमारे प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा |

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles