छत्तीसगढ़ खबरें
Trending

बिलासपुर पुलिस विभाग में फेरबदल; इन थाना के प्रभारियों का हुआ तबादला….देखिये पूरी लिस्ट


बिलासपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के तीन निरीक्षकों को अस्थाई रूप से नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश 12 मई 2026 को जारी किया गया।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक किशोर केवंट को थाना सिरगिट्टी से थाना सिविल लाइन भेजा गया है। वहीं निरीक्षक अभय सिंह बैस, जो नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय में पदस्थ थे, उन्हें थाना सिरगिट्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक सुम्मत राम साहू को थाना सिविल लाइन से स्थानांतरित कर नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp