LIVE UPDATE

न्यायधानी में झंडारोहण की सियासत पर CM भूपेश बघेल का दो टूक, बोले – जिले में दो विधायक, एक-एक करके दोनों विधायक फहराएंगे झंडा, अब अगले बार शैलेश को मिलेगा मौका

न्यायधानी में झंडारोहण को लेकर चढ़ा सियासी पारा उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है | बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में झंडारोहण में स्थानीय विधायक को मौका नहीं देने के सवाल पर कहा कि बिलासपुर जिले में कांग्रेस के दो विधायक हैं, दोनों विधायक को झंडारोहण का मौका मिलेगा, पहले विधायक रश्मि सिंह को मौका दिया गया है, अब अगली बार विधायक शैलेश पांडेय को मौका दिया जाएगा | 
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर आज यानी शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे हुए हैं |

पिछले एक सप्ताह से न्यायधानी में झंडारोहण को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, झंडारोहण में स्थानीय विधायक को मौका नहीं दिए जाने पर शैलेश समर्थकों में काफी नाराजगी थी, जिसके बाद मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस में थोड़ी-बहुत गुटबाजी से इंकार नहीं कहते हुए मामले को थोड़ा तूल दे दिया | इसके बाद लगातार कार्यकर्ता प्रशासनिक अफसरों के क्रियाकलाप को लेकर नाराजगी जता रहे थे |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब जब आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मामले में दोनों विधायकों को मौका देने की बात कहे, तो अब कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत होने की उम्मीद जताई जा रही है |

 

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles