देश - विदेश

8 दिन में दूसरी गिरफ्तारी, फिर कोर्ट से जमानत! कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को राहत


नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को अदालत से जमानत मिल गई है। तिरंगा मार्च के दौरान शुक्रवार को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां सशर्त जमानत दे दी गई। अदालत ने रिहाई के लिए बॉन्ड भरने की शर्त भी रखी है।

अभिजीत दिपके को इससे पहले 10 अक्टूबर को भी गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन 50 हजार रुपये के मुचलके पर उन्हें रिहा किया गया था। उस समय उन्होंने एक साल तक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की बात कही थी। हालांकि, इसके महज आठ दिन बाद उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

नेहा बोरा रिहा, पुलिस पर लगाए आरोप

दिपके के साथ हिरासत में ली गई नेहा बोरा को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाए और सरकार से अहंकार छोड़ने की बात कही।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के मुताबिक, नेहा बोरा को आर.के. पुरम पुलिस स्टेशन में रखा गया था। संगठन ने दावा किया कि उन्हें कई घंटों तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया।

प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया

दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद प्रदर्शन जारी रहने की खबरें सामने आईं। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कुछ अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

दो साथी अब भी तिहाड़ जेल में

अभिजीत दिपके के साथी आशुतोष रांका और सौरभ दास फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद बताए जा रहे हैं। दिपके और उनके सहयोगी लगातार विरोध प्रदर्शनों में शामिल रहे हैं। ताजा मामले में अदालत से मिली सशर्त जमानत के बाद उनकी रिहाई बॉन्ड की शर्त पूरी होने पर निर्भर करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp