छत्तीसगढ़ खबरें

डिप्टी CM अरुण साव चोटिल; इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंचे, सिम्स में पैर पर चढ़ा प्लास्टर


बिलासपुर/लोरमी। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव चोटिल होने के बाद इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंचे। लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा।

जानकारी के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके पैर में चोट लग गई। चोट के बाद उनके निर्धारित कार्यक्रमों को निरस्त किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

इसके बाद अरुण साव उपचार के लिए बिलासपुर के सरकारी अस्पताल सिम्स पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनके पैर की जांच की और कच्चा प्लास्टर बांधा। फिलहाल चोट लगने की वजह और उसकी गंभीरता को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp