LIVE UPDATE

स्वाभिमान मंच ने जारी की 5 प्रत्याशियों की सूची….अजीत जोगी के समर्थक विजय सोढ़ी अब कोंटा से मंच के होंगे उम्मीदवार….देखिये प्रत्याशियों की सूची

जोगी कांग्रेस को झटका देते हुए छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने पहले चरण के लिए 5 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है, स्वाभिमान मंच ने पहले जोगी कांग्रेस को अपनी समर्थन देने की बात कही थी, मगर जोगी कांग्रेस का सीपीआई और बसपा से गठबंधन होने के बाद मंच ने जोगी कांग्रेस को समर्थन देने के लिए अपने कदम पीछे कर लिया | स्वाभिमान मंच की जारी सूची के अनुसार कोंटा से जनता कांग्रेस की ओर से दावेदारी कर रहे विजय सोढ़ी अब स्वाभिमान मंच की तरफ से कोंटा विधानसभा से मैदान में होंगे, दुर्ग ग्रामीण से उत्तरा बंजारे, अहिवारा से रामेश्वर जांगड़े को प्रत्याशी बनाया गया है |
छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मंच पहले जोगी कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी लेकिन जोगी कांग्रेस का बसपा और सीपीआई से गठबंधन होने के बाद जोगी कांग्रेस की क्षेत्रियता खत्म हो गई, इसलिए पार्टी ने जोगी को समर्थन देने के लिए कदम पीछे कर ली है, इसके साथ ही जोगी कांग्रेस से स्वाभिमान मंच में शामिल हुए विजय सोढ़ी ने कहा कि जोगी कांग्रेस गठबंधन होने के बाद जमीनी कार्यकर्ताओं को अनदेखी कर रही है, इसलिए उन्होंने स्वाभिमान मंच पार्टी से चुनाव लड़ने का फैसला किया है |
जारी किए गए प्रत्याशियों की नाम की सूची

डोंगरगांव – नरेश गंजीर
कोंटा – विजय सोढ़ी
दुर्ग ग्रामीण – उत्तरा बंजारे
दुर्ग शहर – बलदेव साहू
अहिवारा – रामेश्वर जांगड़े
       


ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles