LIVE UPDATE
Trending

CG Transfer Breaking: कई तहसीलदारों और नायब-तहसीलदारों का तबादला, देखें लिस्ट



रायगढ़, 25 जून 2026। जिले के राजस्व विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बाद विभाग में नई जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। इस बदलाव को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और राजस्व मामलों के बेहतर निपटारे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, संदीप सिंह राजपूत को खरसिया से स्थानांतरित कर लैलूंगा का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं लैलूंगा में पदस्थ उज्ज्वल पाण्डेय को नायब तहसीलदार खरसिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी क्रम में शिवम पाण्डेय को घरघोड़ा से तमनार भेजा गया है, जबकि मनोज कुमार गुप्ता को घरघोड़ा तहसीलदार का प्रभार दिया गया है। वर्षा तिवारी का स्थानांतरण रायगढ़ से मुकडेगा किया गया है, जबकि हिमांशु सिंह को मुकडेगा से घरघोड़ा पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश के मुताबिक, तहसीलदार मोनल साय 4 जून से 1 सितंबर 2026 तक संतान पालन अवकाश पर रहेंगी। उनके अवकाश अवधि के दौरान उज्ज्वल पाण्डेय को खरसिया तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए खरसिया तहसील के वित्तीय अधिकार अस्थायी रूप से एसडीएम को सौंपे गए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से राजस्व मामलों के निपटारे में गति आएगी और आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेष रूप से लैलूंगा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित राजस्व प्रकरणों को देखते हुए नई पदस्थापना से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp