चुनाव

दिनभर के मंथन के बाद भाजपा ने निकाला 18 सीटों के प्रत्याशियों के नाम, 20 अक्टूबर तक 90 सीटों के प्रत्याशियों का हो सकता है नाम का ऐलान


कल देर रात  तक चली भाजपा चुनाव समिति की बैठक में पहले चरण के 18 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर लिया गया है, तय किए गए नामों को केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाएगा | बताया जा रहा है कि 18 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक तय किए गए नामों पर अंतिम मुहर लगाएगी, 20 अक्टूबर तक भाजपा प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकता है |

बता दें कि कल यानि मंगलवार को देर तक बीजेपी कार्यालय में चली भाजपा चुनाव समिति की बैठक में 18 सीटों के प्रत्याशियों की नाम तय कर ली गई है,तय किए गए नामो की सूचि को केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाएगा,जहां पर इन नाम में अंतिम मुहर लगाएगी,बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश के 70 विधानसभा सीटों के नाम की प्रत्याशियों की नाम की घोषणा 20 अक्टूबर तक कर सकती है,12 घंटे तक चली इस बैठक में प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों के नामों पर भी मंथन किया गया,बताया जा रहा है कि 90 में से अधिकांश सीटों पर सिंगल नामों नाम पर सहमति बन गई है,वही कुछ सीटों  पर दो तीन नाम है जिन पर मंथन किया जा रहा है | भाजपा चुनाव समिति की बैठक कल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी डॉ अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज पांडे सहित  चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे |

18 सीटों के लिए तय किए गए  नाम

1.खैरागढ़ – विक्रांत सिंह या कोमल जंघेल ,2 डोंगरगढ़ – राजेश खांडेकर या विनोद खांडेकर,3. राजनांदगाव – डॉ रमन सिंह, 4. डोंगरगांव – नीलू शर्मा या डॉ नीरेंद्र साहू या मधुसुधन यादव,5. खुज्जी – राजिंदर भाटिया या मधुसूदन यादव,6. मोहला मानपुर – संजीव साह और शिवराज कुशरे,7. अंतागढ़ -मंतूराम पंवार,8.भानुप्रतापपुर-परमानंद टेटे या ब्रम्हानंद नेताम,9. कांकेर – हीरा मरकाम,10. केशकाल – रामेश्वर उसेंडी या महाप्राण पुरोहित,11.कोंडागांव – लता उसेंडी या संजय कन्नौजे,12. नारायणपुर – केदार कश्यप,13. बस्तर – दिनेश कश्यप या जबिता मांडवी,14. जगदलपुर – संतोष बाफना या कमलचंद भंजदेव,15. चित्रकोट – बैदूराम कश्यप या लक्छु कश्यप,16. दंतेवाड़ा – डैदु टाटी या भीमा मंडावी,17. बीजापुर – महेश गागड़ा, 18. कोन्टा – सौयम मुक्का और मौसमी मट्टी का नाम शामिल है |

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp