देश - विदेश

देवी दर्शन कर वापस लौट रहे,सड़क हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित 10 लोगों की दर्दनाक मौत


ओडिशा के कोमना में माता के मंदिर दर्शन करके वापस लौट रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है,तेज रफ़्तार से आ रही ट्रक बोलेरों में आपस में भिड़ंत होने से मौके पर ही 10 लोगो की मौत हो चुकी है,यह हादसा नुआपाड़ा कोमना थाना के पास होना बताया जा रहा है,भिड़ंत इतनी ज्यादा थी की पुरे बोलेरों के परखच्चे उड़ गए,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में पांच महासमुंद जिले के बलदीडीह से है, चार सांकरा और एक अंसुला से बताया है रहा है

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के कामना माता के दर्शन कर बोलेरो में वापस लौट रहे श्रद्धालुओं को नुआपाड़ा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बोलेरो को टक्कर मार दी,ट्रक बोलेरो में भिड़त इतनी तेज थी की मौके पर ही दस लोगो की मौत हो गई,बोलेरो की पुरे परखच्चे उड़ गए है,सड़क हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची जहां पर उन्होंने शव को पीएम के लिए भेज दिया है|

बताया जा रहा है कि मृतकों में सांकरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह पप्पू,डॉ दिनेश व उनकी पत्नी व दो बच्चे,बलदीडीह के सरपंच पति मेघनाथ निषाद,अंसुला के मुकेश अग्रवाल,सांकरा के पूर्व सरपंच झुमुक नेताम के भांजी-भांजा वही एक और अन्य व्यक्ति शामिल है,ये सभी कोमना के मंदिर में देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे |

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp