LIVE UPDATE

बस्तर की 12 और राजनांदगांव की 6 सीटों के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन….31 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे 18 विधायक, 12 नवंबर को मतदान

छत्तीसगढ़ में दो चरण में हो रही विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए आज चुनाव आयोग अधिसूचना जारी करने जा रही है, अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन दाखिले की प्रक्रिया की शुरुवात हो जाएगी, पहले चरण में प्रदेश के 8 जिलों के 18 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे ।

छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि प्रथम चरण में बस्तर संभाग के सात जिलों के 12 विधानसभा सीटों तथा राजनांदगाँव जिले के 6 विधानसभा सीटों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार 18 विधानसभा सीटों के लिए 31 लाख 79 हजार 520 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे  | शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 4 हजार 336 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं । इस चरण में 16 लाख 21 हजार 839 महिला, 15 लाख 57 हजार 592 पुरूष तथा  89 तृतीय लिंग के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे | प्रथम चरण के मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की गई  है | 

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
January 20, 2025
CG News: छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगूल बजने जा रहा है. आगामी नगरीय निकाय और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज से भरे जाएंगे नामांकन 

आज मंगलवार को अधिसूचना जारी होते ही 18 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, 23 अक्टूबर नामांकन जमा करने के अंतिम तिथि है, 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 26 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन 18 सीटों होना है मतदान 

प्रथम चरण में बस्तर संभाग के सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा सीट, बीजापुर जिले के बीजापुर, दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा, बस्तर जिले के चित्रकोट, बस्तर और जगदलपुर, नारायणपुर जिले के नारायणपुर, कोण्डागाँव जिले के केशकाल और कोण्डागाँव, कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापुर और कांकेर तथा राजनांदगाँव जिले के खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगाँव, डोंगरगाँव, खुज्जी और मोहला-मानपुर विधानसभा सीटों के लिए मतदान होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles