चुनाव

छत्तीसगढ़ में “चुनावी दंगल” का कल होगा आगाज!…चुनाव आयोग पहले चरण के लिए कल जारी करेगा अधिसूचना, इन सीटों पर बजेगा चुनावी बिगुल


भारत निर्वाचन आयोग के छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के घोषणा के बाद कल यानि मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पहले चरण के 18 सीटों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी | इसके लिए चुनाव आयोग ने इन विधानसभा सीटों में नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली हैं । पहले चरण में बस्तर में चुनाव का बिगुल बजेगा । नक्सल प्रभावित इन सीटों पर शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराना कभी आसान नहीं रहा है । नोटिफिकेशन के साथ ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मी और पारा तेज हो जाएगा |

चनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को प्रेसवार्ता लेकर छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव की तारीखों की ऐलान किया था, बाकी राज्यों को छोड़कर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होगी, इसमें पहले चरण में नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर 12 नवम्बर को मतदान होगा, जिसके पहले चरण मतदान के लिए 16 अक्टूबर मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी होगा, इसके साथ ही 23 अक्टूबर को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख तय की गई है, 24 अक्टूबर को स्क्रूटनी, 26 को नाम वापसी होगा | इन सभी प्रक्रिया के बाद 12 नवम्बर को मतदान होगी |

पहले चरण में इन सीटों को किया गया शामिल

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के  पहले चरण के लिए 18 सीटों पर होंगे चुनाव होंगे,जिसमें कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, चित्रकोट, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, राजनांदगांव,  खैरागढ़, डोंगरगढ़, खुज्जी, मोहला मानपुर, चित्रकोट विधानसभा शामिल है |

दूसरे चरण की अधिसूचना 26 अक्टूबर को होगा जारी
पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के दस दिन बाद चुनाव आयोग दूसरे चरण चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करेगा, 20 नवम्बर को होने वाली 72 सीटों में मतदान के लिए छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग 26  अक्टूबर को अधिसूचना जारी करेगा, 2 नवम्बर नामांकन की आखिरी तारीख है, नामांकन की स्क्रूटनी 3 नवम्बर और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 5 नवम्बर को है, इसके बाद 20 नवम्बर को मतदान होगी |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp