राजनीति

छत्तीसगढ़ में बसपा का प्रचार करेंगे उत्तर प्रदेश के दिग्गज….बसपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारक की सूची….कई बड़े नेताओं का नाम है शामिल


जोगी कांग्रेस से गठबंधन होने के बाद प्रदेश के 90 सीटों में से 35 सीटों पर चुनावी मैदान में उतर रही बहुजन समाज पार्टी ने आज अपनी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जारी की गई सूची में मायावती के साथ साथ उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेताओं को छत्तीसगढ़ का स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है,बताया जा रहा है कि कुछ दिन के बाद से ही ए सभी स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के कमान संभालेंगे |

बता दें कि जोगी कांग्रेस से गठबंधन होने के बाद बसपा सुप्रीमों मायावती ने अजित जोगी के साथ मिलकर बीते दिनों बिलासपुर में चुनावी हुंकार भरी थी, इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के ऊपर जमकर निशाना भी साधा था,और आम सभा को सम्बोधित करते हुए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की थी, आज बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश बाजपेयी ने सूची जारी की है |

ये है बसपा के 40 स्टार प्रचारक

जारी की गई स्टार सूची के अनुसार बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा, सांसद राज्यसभा एवं पार्टी महासचिव अशोक सिद्धार्थ, सांसद राज्यसभा एवं प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ लालजी वर्मा, अंबिका प्रसाद चौधरी, एल एल भारती, प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ भीम राजभर, प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ अजय साहू, प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ ओपी वाजपई, प्रदेश अध्यक्ष बसपा छत्तीसगढ़ हेमंत पोयम, उपाध्यक्ष बसपा छत्तीसगढ़ दौराम रत्नाकर, गोपाल ऋषिकर, देव कुमार कनेरी, लता ओडाम, प्रदीप कुमार बालवांद्रे, केशव प्रसाद चंद्रा, दूजराम बौद्ध, जयप्रकाश बंजारे, दिलीप रामटेके, छबि सेन बंजारे, बसंत सिन्हा, केडी टंडन, राधेश्याम सूर्यवंशी, आरसी बाझिल, ओपी खुसरो, संजय गजभिए, रामेश्वर खरे, सत्यप्रकाश पंखा, अनिल कुरील, रामजीत पनिका, नरेश साहू, देवा चौधरी, टीआर जोशी, दयाराम खुराना, रोहित डेहरिया, देवलाल सोनवंशी, सदानंद मारकंडे, मनोज नाग, शेखर गंजीर, राज कुमार पात्रे शामिल है |

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp