LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur में 1.22 करोड़ का गांजा पकड़ा, ACCU-पुलिस की बड़ी कार्रवाई; कार से 245 किलो नशा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और ACCU की टीम ने भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। संयुक्त टीम ने रतनपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 245 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 1.22 करोड़ रुपए आंकी गई है।

सूचना के आधार पर टीम ने भेड़ी मुड़ा नवापारा चौक के पास नाकेबंदी की। बताया जा रहा है कि पहले ही इनपुट मिला था कि तस्कर कटघोरा की ओर से गांजा लेकर बिलासपुर होते हुए मरवाही मार्ग से मध्य प्रदेश की ओर जा रहे हैं। इसके बाद टीम ने भेड़ी मुड़ा नवापारा चौक के पास घेराबंदी की।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी रेड, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा
ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी रेड, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा
April 24, 2026
रायपुर, 24 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसे ही संदिग्ध कार मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर उसे रोक लिया गया। इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित कुमार केवट के रूप में हुई है, जो शहडोल जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने गांजे के साथ कार समेत करीब 1.30 करोड़ रुपए का सामान जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गांजा मध्य प्रदेश में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी और पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
April 24, 2026
पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही होगा गांवों का विकास: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचेगा शासन की योजनाओं का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
राघव चड्ढा के BJP जॉइन करने से CG में सियासी बयानबाजी तेज;  CM साय ने किया स्वागत, तो भूपेश बोले- ‘AAP है BJP की B टी
राघव चड्ढा के BJP जॉइन करने से CG में सियासी बयानबाजी तेज; CM साय ने किया स्वागत, तो भूपेश बोले- ‘AAP है BJP की B टी
April 24, 2026
रायपुर, 24 अप्रैल 2026। राज्यसभा सांसद Raghav Chadha के आधिकारिक रूप से Bharatiya Janata Party में शामिल होने के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles