LIVE UPDATE
Trending

पेट्रोल-डीजल एक्साइज कटौती पर सियासत तेज; Chhattisgarh में बघेल-चौधरी का X-वार, आपकी इन्हीं हरकतों के कारण…भूपेश को बोल गए ओपी चौधरी

रायपुर। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है, तो वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में कहा कि जिन लोगों को इस कटौती से राहत मिले, वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सार्वजनिक अभिनंदन करें और जिन्हें राहत न मिले, वे “लानत भेजें।” बघेल ने आरोप लगाया कि यह फैसला तेल कंपनियों को राहत देने के लिए है और जनता को लाभ मिलने की “अफवाह” फैलाई जा रही है। उनके मुताबिक आम जनता को इससे कोई वास्तविक राहत नहीं मिलने वाली।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं इस बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि ऐसी ही राजनीति के कारण जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को जनता को गुमराह करने से पहले अपने कार्यकाल को याद करना चाहिए।

चौधरी ने आरोप लगाया कि कोविड-19 जैसी आपदा के दौरान, जब आम लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, तब कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला था। इसके उलट, उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में वैश्विक परिस्थितियों और महंगे कच्चे तेल के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर आम लोगों को राहत देने का प्रयास किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें हमेशा से राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा रही हैं। एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर भाजपा जहां इसे “जनता को राहत” बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे “कॉर्पोरेट हित” से जोड़कर सवाल उठा रही है। इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है, जो आने वाले समय में और भी सियासी रंग ले सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles