Trending

Balod School Van Accident: CG बच्चों से भरा स्कूल वैन पुल से गिरा, 7 साल की वेदांशी की मौत, 13 से अधिक बच्चे घायल


Balod School Van Accident: बालोद, 26 फ़रवरी 2026|  छत्तीसगढ़ के बालोद (Balod) जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डौंडी (Daundi) थाना क्षेत्र के छिंदगांव के आगे मरारटोला गांव के पास स्कूल वैन पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में 7 साल की मासूम वेदांशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, आजाद पब्लिक स्कूल की वैन छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान पुल पार करते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और नीचे गिर गया। वैन में करीब 15 से 20 बच्चे सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ड्राइवर को लेकर सवाल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन नियमित चालक की बजाय किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा था। इस बात को लेकर स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

डौंडी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मासूम वेदांशी की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp