LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर GGU के रंगोत्सव में बवाल: प्री-होली सेलिब्रेशन के दौरान छात्रों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे…देखिये VIDEO

बिलासपुर, 26 फरवरी 2026। बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित ‘रंगोत्सव 6.0’ प्री-होली कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे और कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इस घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन द्वारा जांच की बात कही जा रही है। आगामी कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS ट्रांसफर ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 IAS का हुआ तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए
IAS ट्रांसफर ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 IAS का हुआ तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए
May 7, 2026
CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 42 अफसरों को ट्रांसफर किया गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हुए शामिल

बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित ‘रंगोत्सव 6.0’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। आयोजन के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय तक परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। बाद में स्थिति को नियंत्रित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल में फिर खूनी सियासत! सुवेंदु अधिकारी के करीबी PA की गोली मारकर हत्या, चुनाव बाद बढ़ा तनाव
बंगाल में फिर खूनी सियासत! सुवेंदु अधिकारी के करीबी PA की गोली मारकर हत्या, चुनाव बाद बढ़ा तनाव
May 7, 2026
डेस्क टीम.  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles