LIVE UPDATE

एक करोड़ की लागत से होगा PHC का रिनोवेशन, कलेक्टर बोले – तीन महीनों में पूरा करें काम

रायपुर. 30 नवम्बर 2024. बिलासपुर जिले के सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से रिनोवेशन किया जाएगा। विभिन्न योजनाओं के कन्वर्जेंस से यह राशि जुटाई जाएगी। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण ने आज अस्पताल भवन एवं परिसर का निरीक्षण कर डॉक्टरों और इंजीनियरों के साथ बैठकर रिनोवेशन की कार्ययोजना बनाई।

उन्होंने सीजीएमएससी (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन) और आरईएस (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) के अधिकारियों को अगले तीन महीनों में रिनोवेशन का काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव, पीएचसी की प्रभारी डॉ. आकांक्षा दुबे और डीपीएम सुश्री पीयूली मजूमदार सहित आरईएस और सीजीएमएससी के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-बाइक धीरे चलाने की नसीहत पर युवकों की पिटाई: पेट्रोल पंप ऑफिस में घुसकर लाठी-रॉड से हमला, CCTV सामने आया
CG-बाइक धीरे चलाने की नसीहत पर युवकों की पिटाई: पेट्रोल पंप ऑफिस में घुसकर लाठी-रॉड से हमला, CCTV सामने आया
May 18, 2026
बिलासपुर, 18 मई 2026 ।  बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को मामूली बाइक टक्कर का विवाद खूनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर अवनीश शरण ने अस्पताल परिसर में बने शासकीय आवास गृहों में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याएं सुनी और रिनोवेशन की कार्ययोजना में इसे भी शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने इलाज कराने आए मरीजों से मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने महिला वार्ड का भ्रमण कर प्रसव की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

श्री शरण ने बढ़ते ठंड को देखते हुए जिले के सभी अस्पतालों में तीन दिनों में मरीजों के लिए कंबल की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने मुख्यालय में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा करते हुए उनके आवास की मरम्मत और पेयजल की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में सिम्स (CIMS) के खाली पड़े दो छात्रावासों का उपयोग मेडिकल वार्ड के रूप में करने की अनुमति प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
May 18, 2026
Chhattisgarh Teacher Suspended: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *