LIVE UPDATE

CG Universities Defaulters Declared: छत्तीसगढ़ के पांच विश्वविद्यालय डिफाल्टर घोषित, UGC की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला

यूजीसी की तरफ से जारी सूची में देशभर के 108 राज्य विश्वविद्यालय, 47 निजी विश्वविद्यालय और दो डीम्ड विश्वविद्यालयों के नाम शामिल है।

CG Universities Defaulters Declared. विश्वविद्यालयों को लोकपाल नियुक्त नहीं करने पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने डिफाल्टर घोषित किया है। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के पांच विश्वविद्यालयों के नाम हैं। यूजीसी के नियमों के अनुसार, प्रत्येक विश्वविद्यालय को छात्रों की शिकायतों का समाधान करने के लिए एक लोकपाल नियुक्त करना होगा। UGC ने पहले भी डिफाल्टर विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। जुन में अपडेट करके सूची पुनः जारी की गई है।

सूची में छत्तीसगढ़ राज्य के छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी उद्यानिकी एंड वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा दुर्ग और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय दुर्ग को डिफाल्टर घोषित किया गया है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का नाम भी पहली सूची में था। CG Universities Defaulters Declared.

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में CM साय का ‘फैसला ऑन द स्पॉट’, मंच से अधिकारियों को किया सस्पेंड, कलेक्टरों को भी लगाई फटकार
सुशासन तिहार में CM साय का ‘फैसला ऑन द स्पॉट’, मंच से अधिकारियों को किया सस्पेंड, कलेक्टरों को भी लगाई फटकार
May 22, 2026
CM Sai Suspends Assistant Commissioner: अगर अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा तो अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यूजीसी की जारी सूची में देश भर के 108 राज्य विश्वविद्यालयों, 47 निजी विश्वविद्यालयों और दो डीम्ड विश्वविद्यालयों के नाम हैं। यूजीसी ने ईमेल आइडी जारी कर निर्देश दिया है कि जो विश्वविद्यालय लोकपाल नियुक्त कर चुके हैं अथवा बाद में करेंगे तो ईमेल के जरिए लोकपालों की जानकारी साझा कर सकते हैं। CG Universities Defaulters Declared

विश्वविद्यालयों में नियुक्त लोकपाल विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनकर उनके लिए समाधान निकालता है। इसके लिए भी समय सीमा निर्धारित है।यूजीसी के नियमों के अनुसार, हर विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों की शिकायतों का समाधान करने के लिए एक लोकपाल नियुक्त करना होगा। लोकपाल को 10 वर्षों का अनुभव वाले सेवानिवृत्त प्रोफेसर या पूर्व जिला जज नियुक्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
भीषण गर्मी से तपा छत्तीसगढ़: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में रायपुर-बिलासपुर समेत 5 शहर शामिल, पारा 45 डिग्री पार
भीषण गर्मी से तपा छत्तीसगढ़: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में रायपुर-बिलासपुर समेत 5 शहर शामिल, पारा 45 डिग्री पार
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ भी ग्रीष्मलहर की चपेट में आ गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles