छत्तीसगढ़ खबरेंलाइफस्टाइल
Trending

Mirzapur-3 : मिर्जापुर-3 की ट्रेलर रिलीज डेट कन्‍फर्म, इस तारीख को हो रहा रिलीज


देश में काफी ज्यादा पसंद किये जाने वाले में से एक वेब सीरीज मिर्जापुर बहुत जल्द रिलीज होने वाली है, लोग जो इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, अब उन्हें बीएस कुछ दिन और इंतज़ार करना पड़ेगा, क्योकि बहुत ही जल्द मिर्जापुर वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, अमेजन प्राइम ने मिर्जापुर वेब सीरीज के रिलीज के डेट जारी कर दिया है

बता दें कि पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार , अभिमन्यु और रसिका दुग्गल जैसे शानदार कलाकारों की अभिनय से सजी मिर्जापुर का नया सीजन 5 जुलाई से अमेजॉन प्राइम पर देखने को मिलेगा. बताया जा रहा ही की इस बार मिर्जापुर के अभिनेत दिव्येंदु ( मुन्ना भईया ) इस सीजन में देखने को नहीं मिलेंगे. अभिनेता ने खुद ये बात एक इंटरव्यू में कन्फर्म की थी

प्राइम वीडियो ने सीरीज के ट्रेलर की घोषणा कर दी है. मिर्जापुर 3 का ट्रेलर 20 जून को आ रहा है. प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर रिलीज की घोषणा एक पोस्टर के साथ की है जिसमें सीरीज की कास्ट नजर आ रही है. पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा था- छल-कपट, शह-मात, मिलेगी एक झलक इस गद्दी के खेल की. #MirzapurOnPrime, 20 जून को ऑफिशियल ट्रेलर आ रहा है.

बताया जा रहा है कि इस सीज़न के बजट में पिछले सीज़न से मुकाबले काफी बड़ा अंतर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला सीजन बनाने में 12 करोड़ का बजट खर्च हुआ था. दूसरे सीजन का बजट 60 करोड़ था. तो वहीं , इस बार सीजन 3 में कोई कमी ना छोडते हुए इसके लिए 100 करोड़ रुपयों के भारी बजट का इस्तेमाल हुआ है, इस बार दर्शको का पूरा मनोरंजन होने वाला है .

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp