LIVE UPDATE
Trending

प्रदेश में सेना भर्ती रैली का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान रक्षामंत्री ने जताई सहमति….छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर होगा नौसेना के नए पोतों का नामकरण

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन एवं नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री  तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया कि बिलासपुर में रक्षा मंत्रालय की भूमि है। इस भूमि को उन्होंने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां रक्षा क्षेत्र से संबंधित विकासात्मक कार्य भी आरंभ करने का आग्रह किया।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विद्यार्थियों को संदेश: मन लगाकर पढ़ें, शिक्षा ही सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विद्यार्थियों को संदेश: मन लगाकर पढ़ें, शिक्षा ही सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी
June 15, 2026
रायपुर 15 जून 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ में सेना में भर्ती होने के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और देशभक्ति की भावना है। इस आधार पर उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि पूरे प्रदेश में विशेष “सेना भर्ती रैलियों” का आयोजन किया जाए, जिससे युवाओं को अपने ही प्रदेश में देश सेवा का अवसर मिल सके।

 

ये खबर भी पढ़ें…
डिप्टी CM अरुण साव सख्त तेवर: 2 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 8 को कारण बताओ नोटिस….धीमी निर्माण कार्यों पर PWD का बड़ा एक्शन
डिप्टी CM अरुण साव सख्त तेवर: 2 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 8 को कारण बताओ नोटिस….धीमी निर्माण कार्यों पर PWD का बड़ा एक्शन
June 15, 2026
बिलासपुर. 15 जून 2026. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव द्वारा सड़कों व पुलों के निर्माण की धीमी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली परंपराओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की नदियाँ — इंद्रावती, महानदी — केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि प्रदेश की आत्मा हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि रक्षा मंत्रालय जब भी नए नौसैनिक पोतों या जहाजों को लॉन्च करे, तो उनमें से कुछ का नाम छत्तीसगढ़ की नदियों और क्षेत्रों के नाम पर रखा जाए, जैसे INS इंद्रावती, INS महानदी या INS बस्तर। यह न केवल प्रतीकात्मक रूप से सुंदर होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को प्रोत्साहन देने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नीति प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के विज़न के अनुरूप है और इससे छत्तीसगढ़ में उच्च तकनीकी प्रशिक्षण, अनुसंधान और निजी निवेश के अवसर बढ़ेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर SSP का सख्त एक्शन: सिरगिट्टी टीआई और विवेचना अधिकारी लाइन अटैच, रेप केस में जांच में लापरवाही पर हुई कार्रवाई…TI-SI के भी हुए तबादले
बिलासपुर SSP का सख्त एक्शन: सिरगिट्टी टीआई और विवेचना अधिकारी लाइन अटैच, रेप केस में जांच में लापरवाही पर हुई कार्रवाई…TI-SI के भी हुए तबादले
June 15, 2026
बिलासपुर, 15 जून 2026. बिलासपुर में दो मासूम बच्चियों से रेप के मामले की जांच में लापरवाही सामने आने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles