LIVE UPDATE
Trending

निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा : CM साय ने पांच एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, जरुरतमंद लोगों को मिलेगा 24 घंटे सेवा



मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए 5 निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क एम्बुलेंस की संख्या बढ़कर अब आठ हो गई है। क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को अब आपातकालीन सुविधा 24 घंटे 7 दिन मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मुझे बहुत ही हर्ष का अनुभव हो रहा है कि विधायक भावना बोहरा की पहल से अपने एक और वादे को पूरा करने का हमें अवसर मिला है। निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौरी, पंडरिया, पांडातराई, दुल्लापुर एवं कुंडा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं आपातकालीन सेवा मिलेगी। भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का संचालन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026. छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है। वर्ष 2014...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इससे किसी भी विषम परिस्थिति में मरीजों को त्वरित सेवा मिलेगी। जनहित के ऐसे प्रयास के लिए स्वयं सेवी संस्थाआंें को आगे आना चाहिए। विधानसभा चुनाव के समय “भावना बोहरा की गारंटी“ सेवा संकल्प पत्र में हमने स्वस्थ एवं समृद्ध पंडरिया के उद्देश्य को सार्थक करने हेतु पंडरिया विधानसभा में निशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू करने का संकल्प किया था और आज मुझे बहुत ही ख़ुशी हो रही है कि आप सभी के सहयोग एवं समर्थन से हम अपने इस संकल्प को पूरा करने जा रहे हैं।

बता दें कि रणवीरपुर एवं आदिवासी व वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर में पहले से ही तीन निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है और अब तक हजारों परिवारों को इस आपातकालीन सेवा का लाभ मिल रहा है। आपातकालीन समय में मरीजों को घर से अस्पताल व अस्पताल से घर लाने-ले जाने के साथ ही बहुत से ऐसे मरीज थे, जिन्हें बेहतर उपचार हेतु रायपुर व अन्य जिलों में भी इस एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाने की सुविधा मिली है। इसके साथ ही पूर्व में संचालित एक निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब एवं महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु महाविद्यालय से घर आने-जाने हेतु तीन निःशुल्क बस सेवा की सुविधा दी जा रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप और विधायक पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी की नई पदस्थापना सूची
CG-आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी की नई पदस्थापना सूची
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिला आबकारी अधिकारियों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध FIR और विभागीय जांच
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध FIR और विभागीय जांच
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026/ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की शंकरगढ़, कुसमी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp