LIVE UPDATE

IRS बिन्नी शर्मा सुसाइड केस में खुलासा, IAS पति ने कई महिलाओं के साथ बनाये थे शारारिक संबंध, नौकरानी से भी बनाता था संबंध

जयपुर में आईआरएस अधिकारी बिन्नी शर्मा की आत्महत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है | मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके आईएएस दामाद गुरप्रीत वालिया के कई महिलाओं के साथ संबंध थे | यहाँ तक की वालिया अपने घर में काम करने वाली नाबालिग नौकरानी के साथ भी सम्बन्ध बनता था |

बता दें कि पिछले माह आईआरएस अधिकारी बिन्नी शर्मा ने अपने घर में पंखे से लटककर खुदकुश कर ली थी | वे जयपुर में रेवेन्यू विभाग के जीएसटी डिपार्टमेंट में आईआरएस के पद पर तैनात थी । बिन्नी शर्मा को अपने पति गुरप्रीत वालिया के घर में काम करने वाली नाबालिग नौकरानी के साथ ही साथ कई महिलाओं के साथ सम्बन्ध होने के बारे में पता चल गया था | इसके कारण दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था | दोनों कई सालों तक एक दूसरे से अलग भी रहते थे, कुछ सालों बाद जब आईएएस गुरप्रीत वालिया ने अपना तबादला दिल्ली से जयपुर करवाया था तब फिर बिन्नी शर्मा के साथ आकर रहने लगा था | साथ रहने के बाद भी बावजूद गुरपीत वालिया अपने हरकतों से बाज नहीं आये | गुरप्रीत की हरकतों से परेशान होकर बिन्नी शर्मा उसे तलाक देने की तैयारी कर रही थी |

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिन्नी शर्मा के पिता ने किया खुलासा 

बिन्नी शर्मा के पिता ने कई अहम खुलासा करते हुए सुबूत के तौर पर पुलिस को उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी सौंपी है | जिसमें गुरप्रीत वालिया नौकरानी के साथ कमरे में अकेले जाते हुए दिख रहा है | पुलिस के हाथ लगी मृतका अधिकारी डायरी में भी इस बात का जिक्र है कि उसके पति के घर की नौकरानी से संबंध थे | पिता के अनुसार उनकी बेटी की मौत की सबसे बड़ी वजह यही थी, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और नौकरानी से भी पूछताछ किए जाने की तैयारी है, पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में आईएएस अधिकारी अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए भी दिख रहा है |

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस

जयपुर पुलिस ने आईएएस गुरप्रीत वालिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है | इसके साथ ही पुलिस ने लुक आउट नोटिस देश की सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर चस्पा किया गया है और साथ ही एयरपोर्ट प्रबंधन को भी इसके बारे में अवगत कराया गया है | ताकि आरोपी देश छोड़कर भाग न सके | आरोपी की तलश पुलिस कर रही है | आरोपी पति गुरुप्रीत वालिया के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिल चुके हैं. अब पुलिस आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी करवाने की कोशिश कर रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *