LIVE UPDATE

डेंगू से हो रही मौतों पर स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर का विवादित बयान!…बोले – जो हॉस्पिटल देर से गए उनकी खुद की गलती है, डेंगू के रोकथाम में सरकार के तरफ से कोई कमी नहीं

पिछले एकमाह से प्रदेश में फैले डेंगू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर एकबार फिर विवादित बयान देकर विवादों से घेरते नजर आ रहे हैं | स्वास्थ्य मंत्री चंद्राकर ने रायपुर में डेंगू से हो रही मौतों पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जो हॉस्पिटल देर से गए उनकी खुद की गलती है,  डेंगू के रोकथाम में सरकार के तरफ से कोई कमी नहीं है, सरकार नियंत्रण को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है | मौसम खुलने से ही डेंगू पर नियंत्रण हो सकेगा |  मंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश में एक बार फिर सियासी बवाल मचने की संभावना है |

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि पिछले एकमाह से प्रदेश में डेंगू का कहर जारी है, प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में डेंगू से मौतों का सिलसिला जारी है, अब तक प्रदेश में तक़रीबन 36 मौतें हो चुकी है | डेंगू को लेकर शुरुवात से ही स्वास्थ्य मंत्री विवादों से घिरे नजर आ रहे हैं, पहले डेंगू इफेक्टेड क्षेत्रों में जाने से डाक्टरों में भय वाले बयान, फिर माह भर बाद  डेंगू इफेक्टेड क्षेत्र के दौरे को लेकर, जिसके बाद आज इस बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं | प्रदेश में अभी भी डेंगू का प्रभाव काम नहीं हो सका है, राज्य सरकार बार-बार डेंगू पर कंट्रोल का दावा तो करती है, लेकिन वह दावा सिर्फ कागजों में ही दिखाई दे रही है | अभी भी प्रदेश में डेंगू का कहर जारी है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles