LIVE UPDATE

बेहतरीन अदाकारों और अदाकारी से सजी छत्तीसगढ़ी फिल्म “हमर फैमिली नंबर-वन”, 7 सितंबर को होगी रिलीज

मिशन छत्तीसगढ़, तीन ठन भोकवा जैसे फिल्मों के निर्देशक एक्टर अनुपम भार्गव के अगली छत्तीसगढ़ी फिल्म हमर फैमिली नम्बर वन 7 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है | इस फिल्म के बारे में बताते हुए फिल्म के निर्देशक अनुपम भार्गव ने बताया कि यह फिल्म उनके कैरियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है और इसके साथ ही उन्होंने अपने आप को सौभाग्यशाली ठहराते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैंने छत्तीसगढ़ के दिग्गज कलाकार रजनीश झांझी, उपासना वैष्णव, विनय अंबष्ट, सरला सेन, उषा विश्वकर्मा जैसे सदाबहार अभिनेताओं को डायरेक्ट किया |

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnudeo Sai Delhi Visit : दिल्‍ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, बस्‍तर के विकास की दी जानकारी, गृह मंत्री ने की सराहना
CM Vishnudeo Sai Delhi Visit : दिल्‍ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, बस्‍तर के विकास की दी जानकारी, गृह मंत्री ने की सराहना
May 14, 2026
CG News: दिल्‍ली में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय की अहम बैठक हुई है....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक युवा निर्देशक जब कोई फिल्म बनाता है सीनियर कलाकारों के साथ तो उसके मन में हमेशा इस बात का संशय रहता है कि क्या वह इन दिग्गज कलाकारों से वह काम निकलवा पाएगा, जिस लेवल का काम हमारे सारे कलाकार करते हैं, लेकिन अनुपम ने बताया कि जब सेट पर पहला दिन उन्होंने इन सारे सीनियर कलाकारों के साथ बिताया उसके बाद उनकी सारी शंकाएं दूर हो गई |

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन भाइयों की कहानी है ये फिल्म
इस फिल्म के निर्देशक अनुपम ने बताया कि यह फिल्म मुख्यता तीन भाइयों की कहानी हैं | जिसमें इन तीन भाइयों का किरदार रजनीश झंझि, विनय अंबष्ट और फिल्म निर्माता जेठु साहू निभा रहे हैं, उनका साथ दे रही है उपासना वैष्णव,सरला सेन और उषा विश्वकर्मा |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुपम ने बताया की इस फिल्म में  इन कलाकारों ने कमाल की एक्टिंग की है, और इनकी सबसे खास बात यह है कि यह तुरंत ही कहानी की आत्मा तक जाकर उसे आत्मसात कर लेते हैं, और बड़ी ही खूबसूरती से अपने किरदार को निभाते हैं | उन्होंने बताया कि फिल्म के कई सीन और कई शॉट 1 टेक में ओके हुए हैं छत्तीसगढ़ के सिनेमा के लिए यह गर्व का विषय है की ऐसे कलाकार हमारी माटी से जन्मे है तो ना सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि भोजपुरी और बॉलीवुड सिनेमा में भी अपना एक मुकाम हासिल कर रहे हैं | हमर फैमिली नंबर वन में इन दिग्गज कलाकारों की अदाकारी का जादू देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं |

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles