LIVE UPDATE
Trending

CM भूपेश बघेल अपने मंत्रिमंडल के साथ मिलेंगे प्रधानमंत्री से, मुख्य सचिव ने PMO को पत्र लिखकर मांगा समय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रिमंडल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के किसानों और उसना मिल मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराएंगे। पीएम से मंत्रिमंडल की मुलाकात के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर दिन व समय निर्धारित करने का आग्रह किया है। सीएस ने पीएमओ को भेजे पत्र में लिखा है कि सीएम एवं मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य पीएम से भेंटकर धान उपार्जन, बारदाना संकट एवं किसानों से संबंधित विषयों पर चर्चा करना चाहते हैं।

मुख्य सचिव जैन ने पत्र में लिखा है कि उपार्जन योजना के तहत छत्तीसगढ़ व केंद्र सरकार के साथ हुए एमओयू के तहत खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जाती है। वर्तमान खरीफ सीजन वर्ष 2021-22 में केंद्र सरकार से प्राप्त निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ में केंद्रीय पूल अंतर्गत शत-प्रतिशत अरवा चावल (61.65 लाख मीट्रिक टन) उपार्जन का निर्देश मिला है, जबकि विगत वर्षों में राज्य से उसना चावल भी लिया जाता रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मजदूरों के रोजगार पर संकट
मुख्य सचिव ने कहा है कि खाद्य मंत्रालय के निर्देश से प्रदेश में स्थापित 416 उसना मिलों के संचालन एवं उनमें कार्यरत मजदूरों का रोजगार प्रभावित होगा। साथ ही कृषकों द्वारा उत्पादित ऐसा धान जिससे केवल उसना चावल बन सकता है उसके निराकरण में भी कठिनाई होगी। धान उपार्जन के लिए जूट कमिश्नर से बारदानों की पर्याप्त आपूर्ति भी समय से नहीं हो पा रही है। इन सभी बातों के मद्देनजर सीएम एवं सभी मंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र से भेंट कर धान उपार्जन से संबंधित विषयों पर मंत्रणा करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री खुद भेज चुके हैं दो चिट्ठी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर एक दिसंबर से शुरू हो रहे धान खरीदी के दौरान बारदाने के संकट को लेकर पीएम को चिट्ठी लिख चुके हैं। सीएम ने अपने पत्र में पर्याप्त मात्रा में जूट बारदाना उपलब्ध नहीं कराने पर खरीदी के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि 5.25 लाख गठान बरदाने की आवश्यकता है, लेकिन छत्तीसगढ़ को मात्र 87 गठान बारदाने की मिले हैं। ‌वहीं बुधवार को कोरोना से मृत लोगों को चार लाख रुपए मुआवजा देने के लिए पत्र लिखा है।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *