बिलासपुर जन जागरण रैली : संसदीय सचिव विकास उपाध्याय रैली में हुए शामिल, बोले – केंद्र में बैठी सरकार आमजन की नहीं बल्कि उधोगपतियों की सरकार


बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में निकली जन जागरण रैली में बोले विकास उपाध्याय

बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे के दिशानिर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में बिलासपुर में चल रहे पदयात्रा के अंतिम दिवस में आज संसदीय सचिव रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय शामिल हुए ।

गांधी चौक में जनजागरण पदयात्रा की सभा को संबोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि देश मे महंगाई से आमजनता परेशान है । तेल और दाल के दाम आसमान छू रहे है,देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है । मोदी ने गरीबो की थाली से निवाला छीन लिया है,मोदी की सरकार हम दो हमारे दो की सरकार है,आमजन से इस सरकार का कोई लेना देना नही है ।

शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रही है,जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, बिलासपुर को महानगर के रूप में विकास किया जा रहा है अरपा के दोनो ओर नाली निर्माण एवँ बैराज का निर्माण किया जा रहा है,विजय ने कहा कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर की जनता के साथ छलावा किया है अरपा के विकास के नाम पर टेम्स नदी का सपना दिखाया।

विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि मोदी सरकार भारत की जनता के ऊपर टैक्स के ऊपर टैक्स लगा रही है सेस टैक्स लगाकर भारत की जनता पर अतिरिक्त भार दे रही है।

वही जनजागरण रैली के अगुवाई कर रहे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने पदयात्रा के अंतिम दिन सभी कांग्रेस जनों के प्रति आभार जताया और कहा मंहगाई से जनता परेशान है, पद यात्रा के दौरान मंहगाई को लेकर जनता में केंद्र की सरकार के खिलाफ आक्रोश भी दिखा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरीबो व किसानों के हित मे फैसले ले रहे है। प्रदेश की भूपेश सरकार अच्छा काम कर रही है और मुख्यमंत्री जनता के बीच योजनाओं को लेकर प्रदेश सरकार के कामो को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 लगातार जनता के बीच पहुँच रही है।
शहर कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक 02 के नेतृत्व में जन जागरण अभियान पदयात्रा आज मानसरोवर चौक से निकलकर गाँधी चौक में आमसभा एवँ गाँधीजी की प्रतिमा में माल्यापर्ण के उपरांत समाप्त हुआ।
आज के इस रैली में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे, विधायक शैलेश पांडे,महापौर रामशरण यादव,सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक,जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी,ब्लॉक 02 अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला,कार्यक्रम के संयोजक राकेश शर्मा,महेश दुबे,समीर अहमद,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा,शहर महिला अध्यक्ष सीमा पांडे,पूर्व महापौर राजेश पांडे,सीमा सोनी,राकेश सिंह,राजेश शुक्ला,अजय यादव,शेखर मुदलियार,सुनील शुक्ला,मनोज तिवारी,स्वप्निल शुक्ला,अनिल घोरे,करम गोरख,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू,जावेद मेमन,शिवशंकर कश्यप,काजू महराज,वैभव शुक्ला,उमेश वर्मा,शेलेन्द्र जयसवाल,शहजादी कुरैशी, राजेश शुक्ला,रामा बघेल,मंजू त्रिपाठी,स्वर्णा शुक्ला,पुष्पा दुबे,दुर्गा मिश्रा,शहनवाज,गणेश रजक,ओम कश्यप,शशांक देवांगन, कमल डूसेजा,सूर्या कश्यप,आशीष गोयल, संजय सिंह चौहान,लक्की यादव,रिक्की दुबे,अर्जुन सिंह,कमलेश दुबे,अनिकेत सिंह,बद्री यादव,राजीव गुप्ता,नीलेश मांडेवार,सावित्री सोनी,सरिता शर्मा,किरण कश्यप,पिंकी बत्रा,शुभलक्ष्मी,तरु तिवारी,अजय काले,राजीव रत्न सिंह,आदि की उपस्थिति रही ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp