Trending
विधायक शैलेष पांडेय से बदसलूकी का मामला, PCC की टीम पहुंची बिलासपुर….मामले की जाँच और बयान दर्ज कर रिपोर्ट सौंपेगी टीम
शहर के विधायक शैलेष पांडेय से बदसलूकी करने के मामले में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच टीम बिलासपुर पहुंची । तीन सदस्यीय जांच टीम विधायक से बदसलूकी के मामले की जांच कर रही है। जांच टीम में पीसीसी उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, पीसीसी महामंत्री पियूस कोसरे और कन्हैया अग्रवाल शामिल हैं ।

यहां जांच टीम द्वारा विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष सहित वहां मौजूद कांग्रेसियों का बयान दर्ज किया जाएगा। बता दें कि ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन पर विधायक शैलेष पाण्डेय से बदसलूकी करने का आरोप है। यह घटना बीते सोमवार न्यू सर्किट हाउस कैंपस में हुई थी।
ये खबर भी पढ़ें…

अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...









