LIVE UPDATE
Trending

रेलवे ने किया 2600 और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान, टिकट बुकिंग के लिए खुले एक हजार काउंटर

अगले 10 दिन में 2600 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

देश की लाइफलाइन कही जाने वाली इंडियन रेलवे अब तेज रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है, एक जून से सौ जोड़ी ट्रेनें पटरी पर उतरेंगी. टिकट बुकिंग के लिए शुक्रवार से ही काउंटर खुल गए हैं | कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच श्रमिकों और प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने में रेल मंत्रालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है |

रेलवे की ओर से इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो, यात्रियों को राहत देने के लगातार प्रयासों के बीच रेल मंत्रालय ने अब अगले 10 दिनों में 2600 और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, बता दें कि भारतीय रेलवे ने 1 मई से पूरे देश में 2,600 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है. जिसके तहत देशभर में 45 लाख से अधिक लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है. वहीं, अगले 10 दिनों में 2,600 और ट्रेनों के संचालन की योजना है |

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टिकट बुकिंग के लिए खुले काउंटर

ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी संबंधी शिकायतों के बारे में यादव ने कहा कि उन्हें शिकायतें मिलीं कि लोग ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए देशभर में 1,000 से अधिक टिकट बुकिंग की खिड़कियों को खोला गया है. आने वाले दिनों में और काउंटर खुलेंगे. इसके साथ ही, IRCTC एजेंट, पोस्ट ऑफिस, कॉमन सर्विस सेंटर्स आदि को भी टिकट उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई है. इससे पहले सिर्फ रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप से ही टिकट बुकिंग की अनुमति थी.

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
April 23, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

30 दिन पहले कर सकेंगे टिकट बुकिंग

रेलवे के नए नियमों के मुताबिक इन ट्रेनों में अब 7 दिन पहले की बजाए 30 दिन पहले टिकट की बुकिंग कराई जा सकेगी. बता दें कि रेलवे ने स्पेशल एसी ट्रेनों के लिए बुकिंग की समय-सीमा को 7 दिनों से बढ़ाकर अब 30 दिन करने का फैसला किया है. साथ ही इन 15 जोड़ी विशेष एसी ट्रेनों में आरएसी या प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) टिकट भी जारी किए जा सकेंगे. आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles