LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही होगा नए जिले का नाम, सरकार ने किया राजपत्र में प्रकाशित, 60 दिन के भीतर सुझाव के साथ मांगी आपत्तियां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में एक नया जिला बनाने का ऐलान कर गौरेला-पेंड्रा के लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी कर दी है।  यह जिला ‘गौरेला- पेण्ड्रा-मरवाही’ के नाम से जाना जाएगा । आज शासन ने राजपत्र में नए जिले का प्रकाशन कर आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किया गया है | इस तरह अब छत्तीसगढ़ 28 जिलों का राज्य बन जाएगा |

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 20 सितंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है, इसमें छत्तीसगढ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 12 की उपधारा (2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिलासपुर जिले की सीमा में परिवर्तन करते हुए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का सृजन का प्रस्ताव किया गया है, इस प्रस्ताव पर 60 दिनों के भीतर लिखित में सुझाव, आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं. गौरेले-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रस्ताव में पेण्ड्रारोड, मरवाही और पेण्ड्रा तहसील को शामिल किया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *