LIVE UPDATE

Assembly Election 2019 : महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव तारीखों का ऐलान, 21 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट, 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान कर रह है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने आज दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनाव तारीखों का ऐलान किया है । इसी के साथ दोनों ही राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है । दोनों ही राज्यों में सिर्फ एक चरण में चुनाव होगा । मतदान की तारीख जहां 21 अक्टूबर रखी गई है वहीं 24 अक्टूबर को नतीजे आ जाएंगे ।


जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें-
– नोटिफिकेशन 27 सितंबर को
– नोटिफिकेशन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर
– 7 अक्टूबर तक नाम वापसी की जा सकती है
– दोनों राज्यों में एक चरण में 21 अक्टूबर को होगा मतदान
– 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे।
– चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता है वहीं हरियाणा में 1.28 करोड़ मतदाता हैं ।
– आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि उन्हें 30 दिन का चुनाव खर्च का हिसाब देना होगा ।
– चुनाव में 28 लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर सकते उम्मीदवार ।
– आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वो चुनाव में प्लास्टिक का उपयोग ना करें ।
– मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा |
– महाराष्ट्र में 2 नवंबर, 9 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है । ऐसे में इससे पहले इन राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होंगी ।
– हरियाणा में 1.03 लाख बैलेट यूनिट हैं, जबकि महाराष्ट्र में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख CU और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


तारीखों का ऐलान से नतीजे तक, यह है पूरी प्रक्रिया

विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव घोषणा करने के सात दिन के अंदर आयोग को नोटिफिकेशन जारी करना होता है। नोटिफिकेशन जारी करने के बाद सातवें दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाती है। नामांकन भरने के अंतिम दिन के बाद अगले दिन चुनाव अधिकारी उम्मीदवारों के फॉर्म की छंटनी करता है। छंटनी करने बाद दो दिन का समय नाम वापसी के लिए दिया जाता है |

झारखंड पर असमंजस
हालांकि, इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि फिलहाल केवल महाराष्ट्र और हरियाणा में की ही चुनाव तारीखों की घोषणा होगी जबकि झारखंड में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है और संभवतः इसके लिए घोषणा कुछ समय बाद हो सकती है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *