LIVE UPDATE

इनकम टैक्स कमिश्नर के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 6 अलग-अलग ठिकानों पर रेड….मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी नीरज सिंह के देश में छह स्थानों पर छापे मारे हैं। ये छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के एक कथित मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के संबंध में की गई है। कार्रवाई में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खाते और निवेश के दस्तावेज मिले हैं।

उल्लेखनीय है कि नीरज सिंह की पिछली नियुक्ति चेन्नई में थी और उससे पहले वह कोलकाता में आयकर विभाग की जांच इकाई में काम कर चुके हैं। कोलकाता पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर नीरज सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उसके बाद शनिवार को सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत कोलकाता, मुंबई और पटना में दो-दो यानी कुल छह स्थानों पर एकसाथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के तहत संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खाते और निवेश दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार कोलकाता पुलिस ने सिंह के खिलाफ अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने मिलने-जुलने वालों को लाभ पहुंचाने और इसके नाम पर भारी संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *