LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : दुर्ग समेत 11 रेलवे स्टेशनों व 6 राज्यों के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद का मिला धमकी भरा पत्र….सभी स्टेशन में हाई अलर्ट जारी

आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की चिट्ठी ने छत्तीसगढ़ में हड़कंप मचा दिया है । हाल ही में रेलवे प्रबंधन को जैश-ए-मोहम्मद की चिट्ठी मिली है । जिसमें दुर्ग समेत देश के कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है । इस डाक पत्र को मसूद अहमद नाम के एक सख्स ने लिखा है। जिसके बाद प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है । आरपीएफ अधिकारियों ने अलर्ट की पुष्टि की है ।

रोहतक रेलवे स्टेशन मास्टर यशपाल मीणा को शनिवार की दोपहर डाकिया के माध्यम से दो पत्र मिले । जैसे ही स्टेशन मास्टर ने पहला पत्र खोलकर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर मैसुल अहमद जम्मू-कश्मीर, करांची पाकिस्तान लिखा था । उसने पत्र में लिखा है कि आठ अक्तूबर को जैश-ए-मोहम्मद अपने जेहादियों की हुई मौत का बदला जरूर लेगा और रेलवे स्टेशनों व मंदिरों में धमाके करेगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्र में लिखा है कि रोहतक, हिसार, कुरुक्षेत्र, महाराष्ट्र के मुंबई सिटी स्टेशन, चेन्नई, बंगलूरू, जयपुर, कोटा, भोपाल, इटारसी, दुर्ग के स्टेशनों पर बम धमाके करेगा। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, हरियाणा व यूपी के स्टेशन पर मंदिरों को निशाना बनाकर उड़ाया जाएगा। इस पत्र को पढ़ने के बाद स्टेशन मास्टर के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी दिल्ली मुख्यालय के अधिकारियों को दी।

सीआरपीएफ ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को और भी पुख्ता कर दिया है। वही रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों से इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है । साथ ही कोई भी संदिग्ध सामान मिलने पर इसकी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 112 पर देने की भी अपील की है । फिलहाल रेलवे प्रबंधन ने दुर्ग सहित कई रेलवे स्टेशन में हाई अलर्ट जारी किया है । डॉग स्कॉवार्ड की टीम द्वारा स्टेशन के चप्पे चप्पे की जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं । साथ ही इस खत को भेजने वाले के संबंध में जानकारी ली जा रही है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन स्टेशनों को दी गई है उड़ाने की धमकी
छत्तीसगढ़ के दुर्ग सहित रेहारी, रोहतक, हिसार, कुरुकक्षेत्र, मुंबई, चेन्नई, बैंगलूरू, जयपुर, कोटा, भोपाल, इटारसी, दुर्ग, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडू, और उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशनों को बेम से उड़ाने का जिक्र किया गया है।

क्या लिखा है पत्र में
जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिले इस धमकी भरे पत्र में लिखा है कि जेहादी हजारों की संख्या में हिन्दुस्तान को तबाह कर देंगे। 8 अक्टूबर को दुर्ग सहित देश के कई रेलवे स्टेशनों में बम में धमाके होंगे। इसमें लिखा है कि हम अपने जेहादियों का बदला जरूर लेंगे, इस बार भारत सरकार के होश उड़ा देंगे रेलवे स्टेशन और मंदिरों को हम बम से उड़ा देंगे

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *