LIVE UPDATE

फ्लाइट कैंसल करने में इंडिगो अव्वल, इस साल रद्द की 1824 उड़ानें

आम आदमी को हवाई सफर कराने के लिए जहां मोदी सरकार उड़ान स्कीम के जरिए हवाई संपर्क को बेहतर करने में जुटी हुई है। वहीं एयरलाइन कंपनियां फ्लाइट कैंसल करके यात्रियों का उत्पीड़न करने में लगी हुई हैं। इस साल मई तक उड़ानें रद्द करने के 3 हजार 843 मामले सामने आ चुके हैं। इंडिगो एयरलाइंस उड़ानें रद्द करने में सबसे आगे रही, जिसके बाद नंबर एयर इंडिया का रहा। वहीं क्षतिपूर्ति देने में इंडिगो ने जमकर कंजूसी बरती।

फ्लाइट टिकट कैंसिल करने में एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कंपनियां खराब मौसम, कोहरे जैसी तमाम वजह बता कर फ्लाइट कैंसिल कर देती हैं, जिसका नुकसान यात्रियों को भुगतना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में नागरिक उड्ड्यन मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में अभी एयरलाइंस कंपनियां इस साल मई 3 हजार 843 उड़ानें रद्द कर चुकी हैं, जिसके चलते 152069 यात्री प्रभावित हुए। हालांकि उड़ान कंपनियों ने क्षति पूर्ति के रूप में 22 करोड़ रुपए दिए।

उड़ाने रद्द करने में सबसे टॉप पर इंडिगो एयरलाइंस रही, जिसने इस साल मई तक 1824 उड़ानें रद्द की। वहीं इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से एक लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए, जबकि क्षति पूर्ति के नाम पर केवल साढ़े चार लाख रुपए जारी किए।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं एयर इंडिया उड़ानें रद्द करने में नंबर दो पर रही और इस साल मई तक 623 उड़ानें रद्द की, जिससे करीब 17 हजार यात्री प्रभावित हुए और उन्हें क्षतिपूर्ति के तौर पर 77 लाख रुपए जारी किए।

सरकार से जारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 में इंडिगो ने 1934 उड़ानें रद्द की और 52 हजार 489 यात्री परेशान हुए। जबकि मात्र 5 लाख रुपए बतौर क्षतिपूर्ति दिए। जबकि एयर इंडिया ने 1427 और जेट एयरवेज ने 870 और हवाई यात्राएं रद्द की। एयर इंडिया की उड़ानें रद्द होने से 36 हजार यात्री परेशान हुए और 1 करोड़ 90 लाख रुपए हर्जाने के तौर पर दिए। वहीं जेट एयरवेज ने 870 उड़ानें रद्द की, जिससे 18 हजार यात्री परेशान हुए और 30 लाख रुपए कंपनी ने हर्जाने के तौर पर दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सवाल के जवाब में नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बताया कि एयरलाइंस कंपनियों के फ्लाइट में देरी, कैंसिलेशन या बोर्डिंग से मनाही करने पर यात्रियों को क्षतिपूर्ति देना आवश्यक है। वहीं वास्तविक प्रस्थान समय से 6 घंटे से ज्यादा की देरी होने पर यात्रियों को पूरा किराया वापस करना होगा। उन्होंने बताया कि अगर फ्लाइट बुकिंग के 24 घंटे के भीतर यात्री टिकट कैंसल कर देते हैं, तो उन्हें इसके लिए कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं देना होगा।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles