Breaking news

CM भूपेश का जनचौपाल स्थगित….कल नहीं होगा भेट-मुलाकात कार्यक्रम…मां के निधन की वजह से CM ने कार्यक्रम किया रद्द


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कल बुधवार को सीएम निवास पर होने वाली जनचौपाल स्थगित हो गई है, रविवार को मुख्यमंत्री के माता जी के निधन होने के बाद जनचौपाल को रद्द किया गया है |

बता दें कि रविवार की शाम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी का निधन हो गया है, कल उनका अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम ग्राम कुरुडीह में किया गया, सीएम भूपेश की माता जी का निधन की वजह से कल बुधवार को होने वाली जनचौपाल स्थगित कर दिया गया है |

बता दें कि आज बुधवार से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सिविल लाइन रायपुर स्थित शासकीय आवास में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात ’जन चौपाल’ का शुरुवात की गया है, इस भेट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री निवास में कोई भी आम नागरिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी दे सकते है।

वही जन चौपाल में आने वाले लोगों के आवेदन के निराकरण के लिए सीएम सचिवालय ने खास इंतजाम किया गया है, इसके लिए अलग से सॉफ्टवेयर बनाया गया है, जिसमें हर आवेदन की जानकारी होगी, आवेदन की मॉनिटरिंग के साथ आवेदन को लेकर हर अपडेट की जानकारी आवेदक को उसके मोबाइल पर दी जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp