LIVE UPDATE

वैज्ञानिक तरीके से नरवा का होगा ट्रीटमेंट…प्रभारी सचिव मंडल ने संभागायुक्त, कलेक्टर, सीईओ समेत अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा -गौठानों और चारागाहों में होगा वृक्षारोपण

बिलासपुर संभाग में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण और नरवा, गरूवा, घुरूवा, गौठान योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिये अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग एवं जिले के प्रभारी सचिव आर.पी.मंडल की अध्यक्षता में आज संभाग स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रभारी सचिव मंडल ने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण के लिये पौधे वितरण का अभियान प्रारंभ करने और शत-प्रतिशत गौठानों और चारागाहों में वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया। साथ ही नरवा विकास योजना के तहत वैज्ञानिक तरीके से नालों का ट्रीटमेंट करने का निर्देश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
April 8, 2026
रायपुर, 8 अप्रैल 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CDS (Combined Defence Services) और NDA (National Defence Academy)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में श्री मंडल ने संभाग के सभी जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डीएफओ को निर्देशित किया कि तय करें कि वे अपनी निगरानी में कितने पेड़ लगायेंगे। हर गौठान में कम से कम 400 और हर चारागाह में कम से कम 2000 पेड़ लगाये जायें। उन्होंने कलेक्टरों को इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लगाया गया हर पेड़ जीवित रहे यह भी सुनिश्चित करें।

प्रभारी सचिव मंडल ने नदी तट पर वृक्षारोपण के लिये पैच चिन्हांकित करने और वहां सघन वृक्षारोपण करने कहा। मनियारी, शिवनाथ, शबरी, खारून, अरपा नदी के तटों पर वृक्षारोपण किया जायेगा। अरपा नदी के तट पर बिलासपुर से लगे हुए पैच में सघन वृक्षारोपण करने कहा। जिसे ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
April 11, 2026
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। प्रदेश  में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि हरियर छत्तीसगढ़ योजना, मनरेगा और वन विभाग के विभागीय मद से प्लांटेशन किया जायेगा। सभी डीएफओ को प्लांटेंशन के लिये जगह उपलब्ध कराने और सुरक्षा का इंतजाम करने कहा।

वृक्षारोपण के लिये घर पहुंच सेवा उपलब्ध होगी
बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि घरों में पेड़ लगाने के इच्छुक लोगों को घर तक जाकर पौधे उपलब्ध कराये जायेंगे। एक फोन पर उन्हें यह सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा रायपुर में चालू की गई है और प्रदेश के प्रत्येक जिले में भी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने मुख्य वन संरक्षक और संभाग के सभी डीएफओ को निर्देश दिया कि तत्काल यह सेवा शुरू करें और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें। मनरेगा के तहत तैयार पौधों का निःशुल्क वितरण दो दिन के भीतर प्रारंभ करने कहा।

शहरों में बनाये जायेंगे सिटी फारेस्ट 2 अक्टूबर तक
प्रभारी सचिव मंडल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जिले में 10-15 एकड़ जमीन चिन्हांकित कर सिटी फारेस्ट बनाया जाए। शहरों मंे बनाये जाने वाले सिटी फारेस्ट 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक बनकर तैयार हो जाये। ये सिटी फारेस्ट गांधी आक्सी टाउन के नाम से जाने जायेंगे।

नरवा विकास योजना में होगा नालों का उपचार
प्रभारी सचिव मंडल ने बताया कि नरवा विकास योजना के तहत वैज्ञानिक तरीके से नालों का उपचार कर उसे खेती और जलस्तर बढ़ाने के लिये लाभदायक बनाया जायेगा। उन्होंने ऐसे नालों का चिन्हांकन करने का निर्देश दिया जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले।

बैठक में नाले की चयन प्रक्रिया, बेस लाईन सर्वे, ट्रीटमेंट एरिया का चिन्हांकन आदि के संबंध में प्रेजेंटेंशन प्रस्तुत किया गया। सभी जिला कलेक्टर और डीएफओ ने वृक्षारोपण के लिये उनके जिलों में निर्धारित लक्ष्य की जानकारी दी।

बैठक में संभागायुक्त बी.एल.बंजारे, मुख्य वन संरक्षक, कलेक्टर बिलासपुर डॉ.संजय अलंग, कलेक्टर मुंगेली डॉ.सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, कलेक्टर कोरबा किरण कौशल, जांजगीर कलेक्टर जनक पाठक, रायगढ़ कलेक्टर यशवंत कुमार, सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, डीएफओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles