Trending

CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता


रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी प्रबंधन ने राज्य शासन के औपचारिक फैसले से पहले ही केंद्र सरकार की तर्ज पर डीए बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों को अब 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से प्रभावशील माना जाएगा। आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से डीए वृद्धि का इंतजार कर रहे अधिकारी और कर्मचारियों को इससे सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मई 2026 के वेतन से कर्मचारियों को नई दर के अनुसार भुगतान किया जाएगा। यानी मई माह के वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जोड़कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का एरियर भी कर्मचारियों को मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, चार महीने के एरियर का भुगतान एकमुश्त नहीं किया जाएगा। यह राशि मई से अगस्त 2026 के बीच चार समान किस्तों में कर्मचारियों के खातों में जमा की जाएगी। इससे आने वाले महीनों में कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक राहत मिलेगी।

डीए बढ़ोतरी के इस फैसले को कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। महंगाई के दौर में बढ़ा हुआ भत्ता कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने में सहायक साबित होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp