LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में तीसरी बार होगी आर्थिक गणना…1 अगस्त से होगी शुरू…15 नवम्बर तक की जाएगी गणना

देश के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में सातवीं आर्थिक गणना एक अगस्त से 15 नवम्बर तक की जाएगी, छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह तीसरी आर्थिक गणना होगी। मुख्य सचिव ने आर्थिक गणना के दौरान मिली सूचनाओं और जानकारियों का संकलन सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में सातवीं आर्थिक गणना की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। सातवीं आर्थिक गणना एक अगस्त से 15 नवम्बर तक भारत देश के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह तीसरी आर्थिक गणना होगी। मुख्य सचिव ने आर्थिक गणना के दौरान मिली सूचनाओं और जानकारियों का संकलन सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
April 8, 2026
रायपुर, 8 अप्रैल 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CDS (Combined Defence Services) और NDA (National Defence Academy)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आर्थिक गणना के दौरान राज्य में स्थित समस्त उद्यमों की गणना की जाएगी। इसके तहत कृषि और गैर कृषि क्षेत्र में सभी प्रतिष्ठानों जोकि वस्तुओं, सेवाओं के उत्पादन या वितरण में लगे है, उनकी गणना की जाएगी। गणना पश्चात् राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय बिजनेस रजिस्टर तैयार किया जाएगा, जिसमें आर्थिक गणना की सभी जानकारी इंद्राज होगी।

आर्थिक गणना के दौरान संकलित की गई सूचनाओं, जानकारियों का उपयोग सामाजिक-आर्थिक विकास की योजनाओं को तैयार करने में किया जाएगा। अब तक 1977, 1980, 1990, 1998, 2005 और 2012-13 के वर्षाें के दौरान छः आर्थिक गणनाएं की जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
April 11, 2026
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। प्रदेश  में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संचालक श्री रजत कुमार ने आर्थिक गणना की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणना कार्य में लगने वाले कर्मियों को राज्य, जिला और विकासखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग सी. के. खेतान, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मनोज पिंगवा, सचिव श्रम विभाग सुबोध सिंह, सचिव वित्त विभाग शहला निगार, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास टी. सी. महावर, विशेष सचिव आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग आर. प्रसन्ना |

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेष सचिव नगरीय प्रशासन अलरमेल मंगई डी, राष्ट्रीय न्यादर्श सर्वेक्षण कार्यालय की उप निदेशक कीर्ति गायकवाड़, कॉमन सर्विस सेंटर जय नारायण पटेल सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles