LIVE UPDATE

बुत मरते नहीं’ का दूसरा भाग: ‘प्रत्याघात’ का लोकार्पण नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में



रायपुर,10 जनवरी 2026: साहित्य जगत के चर्चित कवि‑लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मवीर सिंह के उपन्यास बुत मरते नहीं के दूसरे भाग ‘प्रत्याघात’ का भव्य लोकार्पण 11 जनवरी 2026 को नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर में किया जाएगा। यह भारत का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित World Book Fair कार्यक्रम है, जो 10 से 18 जनवरी 2026 तक दिल्ली के Bharat Mandapam, Pragati Maidan में आयोजित किया जा रहा है।


इस अवसर पर साहित्यिक महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए चर्चित लेखिका चित्रा मुदगल, पद्मश्री से सम्मानित कवि डा. सुनील जोगी, हिंदुस्तान के प्रबंध संपादक प्रताप सोमवंशी, तथा हरिभूमि समाचार समूह के प्रधान संपादक डा. हिमांशु द्विवेदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


‘प्रत्याघात’ — एक नई साहित्यिक यात्रा
उपन्यास प्रत्याघात को बुत मरते नहीं का अगला भाग बताया जा रहा है, जिसमें जीवन की चुनौतियों से जूझते व्यक्ति की मौन से प्रतिरोध तक की कहानी को बहुत ही संवेदनशील तरीके से उभारने का प्रयास किया गया है। लेखक ने इसे “उनके लिए, जो टूटे हैं पर मिटे नहीं” के भाव के साथ लिखा है, जो संघर्ष और आशा का प्रतीक है।


ब्रह्मवीर सिंह पहले भी दंड का अरण्य जैसे चर्चित उपन्यास लिख चुके हैं, जिन पर साहित्यिक शोधकार्य भी हो चुके हैं। उनकी रचनाएँ सामाजिक और मानवीय पक्ष को गहराई से छूती हैं, जो पाठकों में चर्चा का विषय बनती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp