LIVE UPDATE

JCCJ सुप्रीमों अजित जोगी का बड़ा बयान….जनता कांग्रेस बस्तर के दोनों सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी….बिना गठबंधन के लड़ेगी पार्टी उपचुनाव

छत्तीसगढ़ के दो विधानसभा सीटों पर होने वाली उपचुनाव में जनता कांग्रेस जोगी की पार्टी अपनी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी, जेसीसीजे सुप्रीमों अजित जोगी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि जोगी कांग्रेस बगैर बसपा के गठबंधन के अपने दम पर बस्तर की इन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी | भीमा मंडावी की हत्या के बाद जहा दांतेवाड़ा सीट खाली पड़ा है, वही बस्तर सीट से दीपक बैज सांसद बनने के बाद चित्रकोट विधानसभा सीट खाली हो गया है |

बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद दीपक बैज ने अपनी विधायकी के पद से इस्तीफा दे दिया है | जिले के चित्रकोट विधानसभा सीट से दिसंबर 2018 में बैज विधायक निर्वाचित हुए थे, बस्तर संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के बाद दीपक बैज ने विधानसभा में इस्तीफा दिया है | दीपक बैज ने विधानसभा सचिवालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद दीपक बैज के इस्तीफे दिए जाने के बाद विधानसभा चित्रकोट खाली पड़ी हुई है, इसके साथ ही नक्सली हमले में शहीद हुए दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की सीट खाली पड़ी हुई है | नियम के अनुसार रिक्त पड़ी सीट पर चुनाव आयोग को 6 महीने के अंदर चुनाव कराना होता है |

बता दें कि बीते 9 अप्रैल को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें बीजेपी विधायक भीमा मंडावी सहित पांच लोगों की जानें गई थी। नक्सलियों ने बीजेपी विधायक के काफिले में शामिल एक बुलेटप्रूफ कार को निशाना बनाते हुए बड़ा धमाका किया था, इस हमले विधायक की ड्राइवर एक अन्य समेत सुरक्षाबल के तीन जवान शहीद हो गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *