LIVE UPDATE

DKS अस्पताल फर्जी लोन मामला : PNB के तत्कालीन AGM सुनील अग्रवाल को कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर….23 मई तक बिना सख्ती के पुलिस करेगी पूछताछ

डीकेएस अस्पताल फर्जी लोन मामले में पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन एजीएम सुनील अग्रवाल को कोर्ट ने 23 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है | वही कोर्ट ने पुलिस को सुनील अग्रवाल से पूछताछ के दौरान नरमी बरतने का निर्देश दिए है |

बता दें कि डीकेएस अस्पताल फर्जी लोन मामले में पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन एजीएम सुनील अग्रवाल को एसआईटी ने पांच दिन के लिए रिमांड में लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था | गोल बाजार कोर्ट ने पुलिस रिमांड आवेदन पर सुनवाई करते हुए सुनील अग्रवाल को 23 मई तक रिमांड पर भेज दिया है | सुनील अग्रवाल बैंक के कुछ अधिकारियों और अपने वकीलों के साथ रायपुर कोर्ट पहुंचे हुए थे |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरुवार को रायपुर पुलिस ने सुनील अग्रवाल को दिल्ली में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिल गई थी।

बता दें कि पीएनबी मुख्य ब्रांच रायपुर के तत्कालीन एजीएम सुनील अग्रवाल पर आरोप है की डॉ पुनीत गुप्ता को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी नियमों का दरकिनार करते हुए डॉ पुनीत गुप्ता को करोड़ों के लोन स्वीकृत किया गया था | सुनील अग्रवाल ने डॉ पुनीत गुप्ता को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डी.के.एस. अस्पताल के लिए 65 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत करने की बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कराई थी, और सुनील अग्रवाल की अनुशंसा के उपरान्त ही पीएनबी ने लोन की रकम स्वीकृत की थी ।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles