LIVE UPDATE

लोकसभा चुनाव : चुनाव आयोग का मतगणना के लिए तैयारियां शुरू…..अधिकारियों को जिला स्तरीय दिया जाएगा प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग ने 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां शुरू कर दी है, आयोग आज से पूरे प्रदेश में मतगणना पूर्व अधिकारियों का जिला प्रशिक्षण दिया जाएगा, इस दौरान प्रशिक्षण में मतगणना के दौरान मतगणना केन्द्र तथा मतगणना कक्ष में बरती जाने वाली सावधानियों और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालय में 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, मतगणना सहायक रिटर्निंग आफिसर, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर तथा उप जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत 09 मई को कांकेर से होगी। प्रशिक्षण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनरों के दल अलग-अलग जिला मुख्यालयों में जाकर अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिले एवं विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्रों, ईटीपीबीएस की गणना, ईव्हीएम और वीवीपैट खोले जाने, गणना अभिकर्ता की नियुक्ति, अंतिम परिणाम पत्र, निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी करने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही मतगणना के दौरान छोटी-छोटी सावधानियों के बारे में भी विषयवार जानकारी दी जाएगी। जिला स्तर के अधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर, कंट्रोल यूनिट के परिवहन अधिकारी एवं मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि जिला स्तर पर होने वाले इन प्रशिक्षणों का विस्तृत कार्यक्रम सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रेषित भी कर दिया गया है। कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले जिला पंचायत सभाकक्ष, कांकेर में 9 मई को आयोजित प्रशिक्षण में कांकेर, धमतरी, कोण्डागाँव तथा बालोद जिले 8 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 मई को प्रेरणा सभा कक्ष, जगदलपुर में बस्तर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर तथा कोण्डागाँव जिलों 8 विधानसभा क्षेत्रों वहीं इसी दिन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सरगुजा में सूरजपुर, बलरामपुर तथा सरगुजा जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी शामिल होंगे। 11 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष रायगढ़ में रायगढ़ तथा जशपुर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों एवं वहीं इसी दिन कलेक्ट्रेट दुर्ग में दुर्ग तथा बेमेतरा जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

12 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष जांजगीर-चाम्पा में जांजगीर-चाम्पा तथा बलौदाबाजार जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों, 13 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष राजनांदगाँव में राजनांदगाँव तथा कबीरधाम जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी दिन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में कोरिया, कोरबा तथा बिलासपुर के 8 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी दिए जाने वाले प्रशिक्षण में शामिल होंगे।

15 मई को मंथन सभाकक्ष कलेक्ट्रेट बिलासपुर में बिलासपुर तथा मुंगेली जिले के 8 विधानसभा तथा इसी दिन न्यू सर्किट हाऊस रायपुर में रायपुर तथा बलौदाबाजार जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी शामिल होंगे। 16 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुंद में महासमुंद, गरियाबंद तथा धमतरी जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी प्रशिक्षण में शामिल होंगे।

Related Articles