LIVE UPDATE

प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर्स और MBBS स्टूडेंट्स को सिखाई जाएगी छत्तीसगढ़ी भाषा….MCI ने जारी किया निर्देश

प्रदेश में डॉक्टर और मरीजों के बीच बेहतर संवाद बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स को छत्तीसगढ़ी बोली सिखाई जाएगी | इसके लिए मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को स्थानीय बोलियों व भाषाओं की जानकारी छात्रों व डॉक्टर्स को देने के निर्देश दिए हैं। इसमें खास बात ये है की दूसरे प्रदेश से आए स्टूडेंट्स को भी अग्रेंजी सिखाई जाएगी |

प्रदेश के लोगों को छत्तीसगढ़ी भाषा के अलावा दूसरे भाषा के जानकारी नहीं होने के कारण डॉक्टर्स को अपने परेशानी बताने में काफी दिक्कत होती है, इससे डॉक्टर्स मरीज की बात नहीं समझ पाते है, और मरीज अपनी परेशानी डॉक्टर्स को बता नहीं पाते है |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पतालों में छत्तीसगढ़ी भाषा का ट्रेनिंग देने से प्रदेश के लोगो को काफी सहूलियत होगी, इन अस्पतालों में ईलाज के लिए अक्सर दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र के लोग ईलाज के लिए आते है, लेकिन दूसरे भाषा नहीं आने के कारण वे अपनी परेशानी नहीं बता पाते है | मेडिकल कॉलेज में छत्तीसगढ़ी भाषा की ट्रैनिग देने के साथ ही ऐसा छात्रों को इंग्लिश सिखाई जाएगी जिनकी अंग्रेजी कमजोर है |

मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में अगस्त से स्थानीय बोलियों व भाषाओं की जानकारी छात्रों व डॉक्टर्स को दी जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles