LIVE UPDATE
Trending

5 लाख रुपये की रिश्वत लेते SDM गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नये साल की दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुये राजस्थान प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को पांच-पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया है, ब्यूरो ने दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल और इसी जिले के बांदीकुई उपंखड की एसडीएम पिंकी मीना को पांच-पांच लाख रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा है |

ब्यूरो की जयपुर टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है, ब्यूरो की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक खेमे में हड़कंप मच गया है, यह पहला मौका है जब एक ही जिले के दो एसडीएम एक ही दिन में रिश्वत लेते हुये पकड़े गये हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क निर्माण कंपनी से ली थी रिश्वत

ब्यूरो ने ट्रैप की कार्रवाई दोपहर में करीब 1 बजे दोनों अधिकारियों के दौसा और बांदीकुई स्थित सरकारी आवास पर की, रिश्वत की यह राशि एक सड़क निर्माण कंपनी से ली गई थी, सड़क निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि ने 7 दिन पहले ही एसीबी को इस संबंध में शिकायत दी थी, सड़क निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि इस संबंध में पूर्व में जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त को भी शिकायत कर चुके थे, दोनों एसडीएम रिश्वत नहीं देने के कारण सड़क निर्माण के कार्य में बाधा बने हुये थे और पांच-पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्ष 2015 और 2017 बैच के हैं अधिकारी

ट्रैप की कार्रवाई के बार ब्यूरो की टीम बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा को दौसा लेकर आई, यहां दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल के सरकारी आवास पर दोनों को आमने-सामने बिठाकर क्रॉस एग्जामिन में किया जा रहा है, पूछताछ के बाद दोनों का मेडिकल मुआयना करवाया जायेगा और फिर उन्हें जयपुर ले जाया जायेगा, दोनों ही अधिकारियों को सर्विस में आये ज्यादा समय नहीं हुआ है, पिंकी मीणा 2017 बैच और पुष्कर मित्तल 2015 बैच के आरएएस अधिकारी हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *